1.वाचन मेला / 7 वि / हिंदी
इस पाठ का/ कविता का अच्छे से पठन/ अध्ययन करे और टेस्ट को हल कीजिए /टेस्ट मनोरंजक है सबको जरुर पसंद आएगी / कुल २० गुणोंके लिए प्रश्न १० है |
१ . वाचन मेला /चित्र वर्णन
एक बड़ेसे , खुले परिसर,मैदान में यह मेला लगा है। मेले में बहुत सारे स्त्री-पुरुष और बच्चे दिखाई दे रहे हैं। मेले में स्कूली गणवेश में कुछ छात्र-छात्राएँ दिखाई पड़ते हैं, जो एक सुंदर पालकी में कुछ पुस्तकें रखकर पुस्तकों की शोभा यात्रा निकाल रहे हैं। इसमें पुस्तकों को पालकी में रखकर ले जाया जा रहा है। आगे एक छात्रा हाथ में सूचना फलक लेकर चल रही है, जिस पर लिखा है - ग्रंथदिंड़ी। एक अन्य छात्रा के हाथ में और एक सूचना फलक है, जिस पर लिखा है।
पुस्तकों से पाएँ ज्ञान ,सिखे भाषाएँ, विज्ञान। मेले में हमें बहुत-सी तरह-तरह की पुस्तकें दिखाई पड़ रही हैं। विषयानुसार अलग-अलग विभाग बने हुए हैं। जैसे किशोर साहित्य, बाल साहित्य, विज्ञान कथा इत्यादि । हरेक विभाग में बहुत-सी पुस्तकें रखी हुई हैं। बाल साहित्य विभाग में ई-बुक्स और ऑडियो बुक्स जैसे विभाग भी बने हुए हैं। इनमें रखा साहित्य डिजिटल रूप में है।वाह पार पास ही विज्ञान कथा का एक विभाग है। यहाँ एक छोटा लड़का एक और एक लड़की से बाल साहित्य के बारे में कुछ पूछ रहा है। पीछे अनेक स्त्री-पुरुष खड़े दिख रहे हैं । वहाँ शायद वयस्क लिगो के लिये साहित्य रखा हो।
जरा सोचो...और बताओ............
यदि प्राकृतिक संसाधन समाप्त हो जाएँ तो... जैसे जल, वन आदि।जल और वन ईश्वर द्वारा दिए गए अति महत्त्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन हैं। जीवित रहने के लिए प्रत्येक प्राणी को जल की आवश्यकता है। पेड़-पौधे भी जल के बिना जीवित नहीं रह सकते। जल द्वारा सींचने से ही पौधे बढ़ते हैं और पेड़ बनते हैं।
यदि किसी दिन पृथ्वी पर जल समाप्त हो जाए तो इस विशाल पृथ्वी पर जीवन नहीं बच पायेगा । पेड़-पौधे सब समाप्त हो जाएँगे। किसी भी प्रकार की वनस्पति, फल, फुल ,अनाज यहाँ तक कि नन्हे बच्चों को दूध तक नहीं मिल सकेगा। धीरे-धीरे प्राणियों की सभी प्रजातियाँ विलुप्त हो जाएँगी। इसी प्रकार वन भी हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। वन पर्यावरण को शुद्ध करते हैं। ये वातावरण में व्याप्त विषैली वायु को ग्रहण कर उसे स्वास्थ्यप्रद प्राणवायु में बदल देते हैं। वन वर्षा लाने में सहायक होते हैं। वनों के कारण भूमिगत जल स्तर में वृद्धि होती है। वन हमें अनेक प्रकार के फल-फूल, औषधि, लकड़ी आदि देते हैं। यदि वन नहीं रहेंगे तो हम भी नहीं बचेंगे।इसलिए हमें हर साल पेड़ लगाने होंगे |इस साल से ही शुरुआत करे |